मेदिनीनगर: गुरूवार को झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश महासचिव मजदूर नेता राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व एवं महासंघ के पलामू जिला अध्यक्ष रामाकांत दुबे की संचालन में ऑटो चालक एवं मजदूर भाइयों ने पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर छः मुहान स्थित टेंपो स्टैंडर्ड से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के तौर पर राकेश कुमार सिंह उपस्थित थें।

यह यात्रा छः मुहान श्रद्धेय प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को नमन करते हुए अस्पताल चौक वीर शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह को नमन वंदन कर भारत माता चौक पहुंचकर भारत माता को श्रद्धा सुमन चढ़ाते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद आदि गगन भेदी नारे लगाते हुए कचहरी परिसर होते हुए कचहरी छः मुहान मार्ग से पुण: टेंपो स्टैंड में पहुंचकर तिरंगा यात्रा सभा में तब्दील हो गई।

 

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में पूरे जोश-खरोश एवं चट्टानी एकता के साथ सभी ऑटो चालक भाई शामिल हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या में स्वतंत्रता दिवस एवं तिरंगा यात्रा का बधाई देते हुए आभार प्रकट करते हैं एवं कामना करते हैं कि सभी ऑटो चालक भाई इसी तरह से अपनी चट्टानी एकता का परिचय सदैव देते रहे।

ताकि भारत के मानचित्र के पटल पर पलामू जिला देशभक्ति के संपूर्ण रंगों में शराबोर होकर अग्रिम पंक्ति में सदैव दर्ज हो। राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा हेतु अपना बलिदान देना एवं सदैव तत्पर्य सजग रहना प्रत्येक नागरिक का धर्म है। बहुत ही कुर्बानियां एवं बलिदान के बाद हम सभी स्वतंत्र हैं। उन कुर्बानियों को बुलाया नहीं जा सकता वीर सपूतों ने जो अपना शहादत दिया है। उस शहादत के प्रति हम लोग संकल्पित हो कि यह बेकार न जाए और राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे।

महासंघ के प्रदेश महासचिव सह मजदूर नेता राकेश सिंह ने कहा कि ऑटो चालकों के हित में हमारे युवा समाजसेवी एवं भावी मेयर प्रत्याशी मेदिनी नगर नगर निगम राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह जी का सदैव 24 घंटा हर समस्याओं के निदान हेतु निरंतर योगदान रहा है ऑटो चालकों के हर संघर्ष में मंगल सिंह सदैव कम से कदम मिलाकर खड़े रहे हैं एवं आज के तिरंगा यात्रा के पावन बेला में तमाम ऑटो चालक भाइयों की ओर से मंगल सिंह का आभार प्रकट करते हैं।

साथ ही ऑटो चालक भाइयों से अपील करते हैं कि अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए राष्ट्रीय की संस्कृति को बचाने के लिए सदैव तत्पर्य रहे। वीर शहीदों के शहादत के बाद यह स्वतंत्रता दिवस की अनुभूति भारत के प्रत्येक नागरिक को मिला है। जिसे बरकरार रखने एवं बचाना हम सभी का धर्म है इसलिए हम सभी राष्ट्रीय हित में आज संकल्पित हो कि राष्ट्र की संस्कृति एवं अस्मिता के रक्षार्थ जान की भी बाजी लगानी पड़े तो निश्चित रूप से लगाएंगे और भारत राष्ट्र को विश्व के मानचित्र के पटल पर अग्रिम श्रेणी में सदैव बरकरार रखेंगे।

हमारा भारत राष्ट्र विश्व गुरु है,विश्व गुरु था,विश्व गुरु निश्चित रूप से सदैव रहेगा। कार्यक्रम के समापन की घोषणा पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने धन्यवाद भाषण देकर की। कार्यक्रम में राकेश दुबे, बिट्टू खान, नागेंद्र गुप्ता ,यासीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू अंसारी, अमर कुमार, मंटू तिवारी, मदन सिंह, सहित् सैकड़ों ऑटो चालक एवं मजदूर भाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *