मेदिनीनगर : शुक्रवार को डेडीकेटेड सोसाइटी के प्रांगण में डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल ,एमडीआई कॉलेज ,डेडीकेटेड अकादमी, डेडीकेटेड स्पोर्ट्स अकादमी और रेडियो सम्राट के सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहराने और राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत गीत से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डेडीकेटेड सोसायटी के सचिव ई विनय मेहता ने राष्ट्र ध्वज फहराया।

मुख्य अतिथि को एनसीसी कैडेट्स द्वारा एस्कॉर्ट किया गया। एन सीसी कैडेट्स द्वारा परेड किया गया जिसमें सोसायटी का पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव में रंग गया। कार्यक्रम में डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल की प्रभारी प्राचार्या डॉ श्वेता कुमारी , एमडीआई कॉलेज की उप प्राचार्या श्रीमती पूनम पांडे ,डेडीकेटेड सोसायटी के सीओओ एसकेएल दास, सभी शिक्षक गण और विद्यार्थियों ने गर्व के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। मौके पर एनसीसी कैडेट्स को सोसाइटी के सचिव द्वारा बी ग्रेड सर्टिफिकेट से पुरस्कृत किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल और एमडीआई कॉलेज के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, कविता पाठ, नृत्य और नाटिकाओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए बच्चों ने प्रेरणादायक भाषण भी दिए।

मुख्य अतिथि डेडीकेटेड के सचिव ई विनय मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर देश की तरक्की के लिए काम करने का आग्रह किया।

अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर ने सभी के दिलों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और प्रबल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *