मेदिनीनगर : एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पलामू पुलिस ने डाल्टनगंज मुख्य मार्ग पर तेतराई बलियारी मोड़ के पास से लाल रंग की जाइलो कार से नकद 46,19,900 रुपए बरामद किये हैं। उक्त गाड़ी में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

दरअसल एसपी को मंगलवार की रात गुप्त सूचना मिली कि लाल रंग की जाइलो कार संदिग्ध स्थिति में डाल्टनगंज से पांकी की तरफ जा रही है। जिसके बाद पांकी थाना प्रभारी ने टीम गठित कर वाहन जांच शुरू की। पुलिस को दूर से सड़क किनारे खड़ी कार दिखी।

समीप जाने पर गाड़ी लॉक थी और अंदर कोई व्यक्ति नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह गाड़ी काफी देर से खड़ी है। पुलिस दूसरे वाहन की मदद से कार को थाना ले गई। बुधवार की सुबह जब गाड़ी का लॉक तोड़कर उसे खोला गया, तो बीच की सीट पर प्लास्टिक के बंडल में नोटों की गड्डियां मिलीं। वाहन से इंश्योरेंस व आरसी कार्ड भी बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *