मेदिनीनगर : विगत 20 अगस्त को पलामू के पांकी थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध कार से पुलिस ने 46 लाख 19 हजार रुपए बरामद किये थे। जिसे लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है जिसमें कई खुलासे हुए हैं। शुरुआती जानकारी में यह बात सामने आई है कि बरामद रकम अफीम के कारोबार से जुड़ा हुआ है। इस कारोबार में कुछ स्थानीय जबकि कुछ बाहरी लोग शामिल हैं।

इधर बरामद नकद को लेकर आयकर विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा जब्त रुपयों को हैंडओवर लेकर सरकार के खाते में जमा करा दिया है। बरामद रुपयों को लेकर आयकर विभाग और पुलिस अलग-अलग जांच कर रही है।

बताते चलें कि जिस कार से 46.19 लाख रुपए नकद बरामद हुए थें वह कार छत्तीसगढ़ के जसपुर जिला के कुनकुरी के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस पूरे मामले में कार मालिक से भी पूछताछ कर रही है। जबकि कई तकनीकी बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि बरामद रकम अफीम के कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस पूरे मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और पुलिस को अहम जानकारी भी मिली है। अफीम के कारोबार के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है और उससे जुड़े हुए नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है।

रेष्मा रमेशन,एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *