मेदिनीनगर : मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता शर्मिला वर्मा ने सहायक नगर आयुक्त से मुलाकात करआग्रह किया कि कचरा उठाव के समय परिवर्तित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो एरिया बस रूट पर है वहां कचरा सुबह स्कूल बसों के जाने के बाद या स्कूलों की छुट्टी के एक दो घंटे बाद उठाया जाए। मेदिनीनगर शहर जाम की समस्या से कराह रहा है ।

भयंकर जाम की स्थिति में कराहता शहर कई जाने अंजाने दुर्घटनाओं को भी आमंत्रित करता है। आम इंसान बहुत इमरजेंसी हुए बगैर घर से निकलना नहीं चाहता।बेलवाटिका चौक, नावाटोली चौक, सद्दीक चौक, छमुहान, हॉस्पिटल चौक, शाहपुर पुल और रेड़मा चौक भयंकर जाम से त्रस्त है।

गाड़ियों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि तो हो ही रही है ऊपर से स्कूलों की छुट्टी के समय ही इन मुख्य जगहों पर कचरा उठाव का कार्य होता है । बीच सड़क पर जेसीबी और ट्रक कचरा उठाने का काम करते हैं और उधर से बड़ी बड़ी स्कूल बसें आ रही होती हैं । इस हालत में भयंकर जाम का सामना शहरवासियों को करना पड़ता है।

उन बच्चों की हालत सोचिए जो सुबह से घर से निकले होते हैं और छुट्टी के बाद जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते हैं। इन्हें भीषण गर्मीं और जाम का सामना घंटो करना पड़ता है । जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन वाले दो गाड़ियों के बीच पतले रास्ते से निकलना चाहते हैं जो काफी जोखिम भरा है। इसलिए सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए भी शहर को जाम मुक्त करना बेहद जरूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *