मेदिनीनगर :हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर रेड़मा स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम तथा हम पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी सुनील कुमार चौबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने किया ।

हम पार्टी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को शॉल मोमेंटो और सभी कवियों को शॉल और रामायण की पुस्तक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कवि सत्येंद्र चौबे, रमेश कुमार सिंह, अनुज कुमार पाठक, उमेश पाठक रेणु, राकेश कुमार, धनंजय कुमार पाठक, राम प्रवेश पंडित, रीना दुबे, मनीष मिश्रा और प्रियरंजन पाठक ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया। सभी ने एक से बढ़कर एक शानदार रचना प्रस्तुत किया ।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डीआईजी नौशाद आलम ने शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती से जुड़ी है।व्यक्ति को जीवन पथ पर गतिमान होने के लिए गुरु की आवश्यकता होती है । डीआईजी ने अपने जीवन का एक संस्मरण साझा करते हुए बताया कि डीएसपी रहते हुए एक बार गांव में गस्ती के दौरान वे अपने एक शिक्षक से मिले।
वर्दी में पुलिस देखकर वे शिक्षक साइकिल छोड़कर भागने लगे तब उन्होंने चरण छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे कहा आज मैं जो कुछ भी हूं आपके आशीर्वाद से हूं ।अंत में डीआईजी ने कुछ शायराना पंक्ति प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया ।
झारखंड प्रदेश प्रभारी सुनील चौबे ने भी बेहतर जीवन निर्माण में गुरु की महत्ता को सर्वश्रेष्ठ बताया। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण ने समाज में शिक्षकों के महत्व को रेखांकित करते हुई जन्मदिवस को शिक्षकों के नाम किया।
हम पार्टी जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तिवारी ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे।उन्होंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया। एक आदर्श शिक्षक के रूप में प्रख्यात थे। प्रत्येक शिक्षक चाहता है कि उसका शिष्य आगे चलकर उससे भी बड़ा और प्रतिभावान बनकर समाज को गौरवान्वित करें।
इस अवसर पर हम पार्टी के जिला सचिव भरत कुमार द्विवेदी, प्रेमकांत दुबे ,राकेश कुमार शर्मा ,उपेंद्र कुमार, बलदेव भुईयां, उपेंद्र भुईयां ,युवा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार भुईयां , अतुल कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सीमा कुमारी, विनीता देवी, पार्टी के कार्यकर्ता गण और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।