मेदिनीनगर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक लाभुकों को ऋण स्वीकृति हेतु उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में समिति द्वारा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक लाभुकों को ऋण स्वीकृति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान समिति द्वारा अनुसूचित जाति,जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के कुल 102 लाभुकों का ऋण स्वीकृति करने पर सहमति प्रदानय की गयी जिसमें अनुसूचित जनजाति के 6,अनुसूचित जाति के 27,पिछड़ा वर्ग के 18,अल्पसंख्यक के 51 लाभुकों की ऋण स्वीकृति समिति द्वारा प्रदान की गयी,बैठक में उपायुक्त के अलावा,उप विकास आयुक्त,जिला कल्याण पदाधिकारी,समेत अन्य सदस्य उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *