रांची : बुधवार को हाईकोर्ट में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर जस्टिस आंनद सेन की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने आदेश का अनुपालन नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए राज्य की मुख्य सचिव, आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है।

इस मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की है। हाईकोर्ट द्वारा अगली तिथि को उक्त अधिकारियों के विरुद्ध आरोप गठित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस संबध में निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता विनोद सिंह ने पक्ष रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *