गढ़वा :  जिले में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से व्यापक और सघन वाहन जाँच अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) धीरज प्रकाश और मोटरयान निरीक्षक सुनील राम के नेतृत्व में यह जांच अभियान बायपास रोड के पास चलाया गया।

इस दौरान बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वाले बाइक चालक, ट्रक-हाइवा समेत भारी वाहनों की ओवरलोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, परमिट, PUC और रोड टैक्स के बिना वाहन चलाने जैसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले वाहनों के साथ-साथ यात्रियों को खड़े होकर यात्रा कराने और टेम्पो/ट्रैक्टर में ओवरलोडिंग करने वालों को भी पकड़ा गया।

जाँच के दौरान नियम तोड़ने वाले कुल 12 वाहन पकड़े गये। इनसे कुल मिलाकर ₹1,85,000 (एक लाख पचासी हजार) का भारी जुर्माना वसूला गया।

DTO धीरज प्रकाश ने मौके पर चालकों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनिवार्यता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *