गढ़वा : शुक्रवार को एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर गांव में असलम अंसारी नाम के एक व्यक्ति की दुकान में 100 बोरी यूरिया पकड़ा। पूछताछ में न व्यक्ति इस खाद के स्रोत के बारे में बता नहीं पाया और न ही खाद बिक्री के लिए आवश्यक कोई वैध लाइसेंस दिखाया। स्थानीय लोगों ने भी बताया कि इस व्यक्ति के पास किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं है।

भंडारित यूरिया के मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने उक्त दुकान को मौके पर ही बंद कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई हेतु अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया।

संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के तमाम ऐसे व्यवसायियों को सख्त हिदायत दी कि खाद उर्वरक आदि वस्तुएं अनिवार्य सेवाओं के दायरे में आते हैं इसलिए इनकी कालाबाजारी या अवैध भंडारण करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत उस स्रोत पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जिन्होंने इस इस व्यक्ति को इतनी बड़ी मात्रा में अनाधिकृत तौर से खाद उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर खाद वितरण में पूरी पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

कार्रवाई के दौरान दौरान कंचन प्रसाद, रविंद्र पासवान, अनिल कुमार, प्रिंस दास, रमेश कुमार आदि शामिल रहे। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *