मेदिनीनगर : यूं तो हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। जो विज्ञान और तकनीक का जमाना है।लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं जो सबको धता बता देते हैं। ताजा मामला है एमएमसीएच का। जहां एक महिला वार्ड में मृतक को जिंदा करने के लिए वार्ड के बेड पर ही झाड़-फूंक करने लगी। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हडकंप मच गया।

दरअसल, हैदरनगर के पतरिया निवासी 18 वर्षीय अजय कुमार को सांप ने काट लिया था।जिसके बाद इलाज के लिए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार दोपहर बाद अजय की मौत हो गई। जिस बेड पर अजय कुमार भारती था उसके बगल में लातेहार के बरियातू निवासी एक महिला भी भर्ती थी।

महिला के साथ सुमित्रा देवी अटेंडेंट थी। अजय की मौत के बाद सुमित्रा करीब 10 मिनट तक झाड़-फूंक करती रही। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज की टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़-फूंक कर रही महिला को वहां से हटाया और अपने साथ ले गई।

मामले में कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी वेनम मौजूद है। लोगों से अपील है कि अंधविश्वास का सहारा नहीं लें। जितना अंधविश्वास का सहारा लेंगे उतना मरीज की जान को खतरा होगा।

अजय कुमार,पलामू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *