गढ़वा : चिनियां रोड स्थित जेपी परिसर के समीप उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब वहां खड़ी एक स्कूटी के अंदर अचानक सांप नजर आया। स्कूटी मालिक ने जैसे ही सांप को देखा, घबराकर वाहन छोड़ भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए।हालांकि सांप ने किसी को नुकसान नहीं पहुँचाया, लेकिन इस घटना से आसपास के लोगों में डर का माहौल बना गया।
