गढ़वा : शुक्रवार को जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत अवस्थित नूरी मस्जिद में जुम्मे के नमाज़ के बाद उपस्थित लोगों को थाना प्रभारी ने साईबर क्राइम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि साईबर स्कैम होते ही बिना देर किये राष्ट्रीय साईबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायतें दर्ज करें।

इसके साथ ही उन्होंने 1930 के महत्व को विस्तृत रूप से बताते हुए यह बताया कि Golden Hour में 1930 पर कॉल करके बड़े नुकसान से बचा जा सकता है एवं स्कैमर के अकाउंट में आपकी धोखाधड़ी की पैसे फ्रीज होने की ज्यादा संभावना रहती है। जो स्कैम की गई राशि रिकवरी हेतु बहुत जरूरी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आज के दौर में साईबर अपराधी बहुत सक्रिय हैं एवं अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
अगर आपसे कोई किसी अज्ञात नंबर से कॉल कर आपकी जानकारी मांगता हो या आपके खाता से संबंधित कोई विवरणी मांगे तो किसी भी हाल में साझा ना करें। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें और किसी भी अज्ञात ऐप को भी अपनी फोन में इंस्टॉल ना करें, क्योंकि ऐसा करने पर आप अनजाने में साईबर स्कैम का शिकार हो सकते हैं।