गढ़वा : शनिवार को एसपी अमन कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने गोष्ठी की शुरुआत में दुर्गा पूजा को शांति तरीके से जिले के सभी थाना में संपन्न होने पर सभी थाना प्रभारी की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पर्व छठ एवं दिवाली को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, अपने-अपने थाना क्षेत्र में अफीम की खेती पर रोक हेतु जागरूकता अभियान चलाने, लंबित IIF V का अपलोड अद्यतन करने, नक्सल कांडों को त्वरित निष्पादन करने, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, Netgrid सॉफ्टवेयर का बृहत पैमाने पर कांड अनुसंधान में उपयोग करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त मोबाइल नंबर का स-समय सत्यापन करने, थाना क्षेत्र में नियमित अंतराल पर रोड सेफ्टी, साइबर सुरक्षा जैसे अन्य सुरक्षात्मक मामलों में जागरूकता अभियान चलाने, सड़क दुर्घटना एवं SC/ST कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष उपाय करने, वाहन चेकिंग के दौरान रक्षक ऐप में वाहनों की विवरणी दर्ज करने, नफ़ीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट का प्रविष्टि कराने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP & IGsP conference पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, एस0सी0/एस0टी0 एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने, जनशिकायत समाधान कार्यक्रम में प्राप्त आम नागरिकों के शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने, नक्सल कांड का त्वरित निष्पादन करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया।

 

गोष्ठी के दौरान पुअनि देवब्रत त्रिपाठी को उनकी सेवा समाप्ति के उपरांत भविष्य के अग्रिम शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। गोष्ठी के दौरान सब-जज अभिनव त्रिपाठी ने उपस्थित होकर NDPS और आर्म्स एक्ट के मामले में अनुसंधान के दौरान किये जाने वाले सभी आवश्यक पहलुओं के बारे में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया। गोष्ठी उपरांत पुलिस सभा का आयोजन कर पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के सभी समस्याओं को सुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा उसके त्वरित एवं संभावित निराकरण हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *