# CRIME NEWS : लातेहार: पलामू एसीबी ने लातेहार में बड़ी कारवाई करते हुए प्रखंड स्वास्थ केंद्र के बीपीएम सह एमटीएस अजय भारती को पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे उसके धर्मपुर स्थित आवास ले जाया गया, जहां एसीबी की टीम ने तलाशी ली। वहां से क्या बरामद हुआ है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हालांकि तलाशी पूरी होने के बाद एसीबी की टीम अजय भारती को अपने साथ पलामू ले गई। बताया जा रहा है कि बीपीएम ने काम करने के एवज में 10,000 रुपये घूस की मांग की थी। इसकी शिकायत वादी ने एसीबी से की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने प्रभारी बीपीएम को 5000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *