मेदिनीनगर: मनरेगा में विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा प्रारंभ हो गया। इसी क्रम में शुक्रवार, 17 अक्टूबर को दो पालियों में गिरिवर +2 हाई स्कूल में परीक्षा आयोजित हुआ आज प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष)पदों के लिये परीक्षा आयोजित हुआ।

प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से 7 क्लासरूम में और द्वितीय पाली 12:30 बजे से 4 क्लासरूम में शुरू हुआ।प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी के लिये 264 एडमिट कार्ड जारी किए गए थे,वहीं सहायक अभियंता के लिये 140 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया गया था। परीक्षा को लेकर स्कूल में पर्याप्त पुलिस एवं दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी थी।
सदर व छत्तरपुर एसडीओ,सहायक समाहर्ता और डीआरडीए निदेशक लगातार परीक्षा की पूरी प्रणाली पर नज़र रखे हुए थे।इस तरह 18 अक्टूबर को भी कनीय अभियंता,लेखा सहायक एवं कंप्यूटर सहायक पदों के लिये परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इस परीक्षा का आयोजन झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के संकल्प और नियुक्ति सेवा शर्त नियमों के अनुरूप किया जा रहा है।