CRIME NEWS /मेदिनीनगर: सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची स्थित छठ घाट से अपहृत 14 वर्षीय नाबालिग के हत्या मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, नाबालिग की हत्या उसके चचेरे बहनोई और चचेरे भाई ने ही मिलकर की थी। दरअसल, पंकज ने अपने चचेरे बहनोई अमित को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जबकि उसके चचेरे भाई संदीप के साथ जमीन विवाद चल रहा था।

जमीन विवाद व प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह : 

अमित यादव को डर था कि पंकज पूरे गांव और ससुराल वालों को इस मामले के बारे में बता देगा, जबकि चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था। जिसके बाद अमित यादव ने नाबालिग पंकज यादव की हत्या की योजना बनाई।

हत्या कर शव को फेंका नहर में : 

दोनों ने छठ घाट से पंकज का अपहरण किया। जिसके बाद दोनों ने पंकज यादव की गला दबाकर हत्या की और शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के तितलंगी निवासी अमित यादव और संदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया।

हत्या में प्रयुक्त बाइक, मोबाइल बरामद :

इस संंबंध में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि अमित यादव का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पंकज यादव ने उसे देख लिया था। वहीं उसका चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था। दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *