चतरा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन चतरा द्वारा 11 से 15 नवम्बर तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्य जिला स्तरीय समारोह 15 नवम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य रूप से आयोजित होगा।

इस अवसर पर विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण, झारखंड आंदोलनकारियों तथा प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान सहित अनेक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। समारोह को सफल व प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशानुसार मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अमरेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि झारखंड स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम यादगार बन सके।

ये रहे उपस्थित : 

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला शिक्षा पदाधिकारी  दिनेश मिश्र, शिक्षा अधीक्षक  रामजी कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *