लातेहार : झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा मनरेगा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत लातेहार जिला के 115 पंचायतों में 8:00-10:00 बजे पूर्वाहन तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें मनरेगा मेट, मनरेगा मजदूर, मनरेगा लाभुक, बागवानी सखी, ग्रामीण एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारी जुलूस में शामिल हुए।

वहीं जिले के सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मनरेगा मांग पंजीकरण, कार्य आवंटन, जॉब कार्ड वितरण, जॉब कार्ड नवीनीकरण, नये योजना को शामिल करना, योजना की स्वीकृति से संबंधित कार्य किया गया। सभी पंचायतों में समापन शपथ ग्रहन के साथ किया गया।

प्रखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनरेगा कर्मी, मेट, बागवानी सखी, लाभुक, 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही मनरेगा से लाभ से संबंधित सभी को जानकारी दी गयी। मनरेगा से लाभ प्राप्त कर चुके लाभुकों के सफलता की कहानी बतायी गयी।

साथ ही मनरेगा परिसम्पत्तियों के साथ लाभुकों/कर्मियों के द्वारा सेल्फी में अपलोड किया गया। ग्रामीणों को मनरेगा से अधिक से अधिक लाभ लेने एवं मनरेगा में कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *