चतरा : झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष (झारखंड@25) के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के पांचवें एवं अंतिम दिन, 15 नवंबर को प्रातः 11 बजे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सरकारी योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन, सम्मान पत्र वितरण समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित की जाएंगी। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं।

इसी क्रम में कार्यक्रम के सुचारू एवं सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, मंच संचालन, अतिथि व्यवस्था, प्रदर्शनी स्थल, दर्शक दीर्घा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये रहे उपस्थित : 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, तथा जिला नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *