2 फरवरी से शुरू होगा धार्मिक आयोजन, 15 जनवरी को होगी हनुमंत पूजा – श्रद्धालुओं में उमंग का माहौल

मेदिनीनगर: रांची रोड स्थित रेडमा उद्योग विभाग परिसर में भगवान श्री परशुराम के भव्य मंदिर में श्री परशुराम प्राण प्रतिष्ठा सह 12 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्री शिवमहापुराण कथा का अलौकिक आयोजन 2 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है।


इससे पहले 15 जनवरी 2026 को हनुमंत पूजा एवं 2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में कार्यकारिणी विस्तार बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कमिटी का गठन किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए अलग-अलग दायित्वों के साथ विस्तृत समिति बनाई गई है।

क्षेत्र में भक्ति का होगा वातावरण

समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है और इसे ऐतिहासिक व भव्य स्वरूप देने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट गए हैं। आगामी दिनों में कलश यात्रा, कथा स्थल सजावट, भंडारा व्यवस्था और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां तेजी से शुरू होंगी।

मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। भगवान श्री परशुराम जी के आशीर्वाद से यह आयोजन युगों तक याद किया जाएगा

समिति के प्रमुख पदाधिकारी : 

मुख्य यजमान: कमलेश शुक्ला

कार्यक्रम प्रभारी: अजय तिवारी (अकेला), सुनील तिवारी, राकेश तिवारी

अध्यक्ष: मधुकर शुक्ला

उपाध्यक्ष: दयानंद तिवारी, कमलेश पाण्डेय, राहुल दुबे

सचिव: उपेंद्र तिवारी, राजू दुबे, पंकज तिवारी

सह सचिव: आशुतोष शुक्ला, अरविंद पांडेय, संतोष पाण्डेय, संजम दुबे

कोषाध्यक्ष: ललन तिवारी

सह कोषाध्यक्ष: अमित तिवारी, अंकित पांडेय, प्रेम तिवारी

मंत्री: बसंत तिवारी, डब्लू शुक्ला

कलश यात्रा प्रभारी: दिलीप तिवारी

मीडिया प्रभारी: नितेश तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, रवि शुक्ला, अमित तिवारी

स्वागत समिति: विवेका त्रिपाठी, पप्लू दुबे, अभिजीत मिश्रा, मुकेश तिवारी

भंडारा प्रमुख: चंचल तिवारी, मणि तिवारी

प्रचार-प्रसार प्रभारी: ऋतिक चौबे, शशिकांत तिवारी

पूजा प्रभारी: रामाकांत पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *