लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले के पांडू प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत डालाकलां के बृद्धखैर में स्थित श्रीबेनुगोपाल मंदिर सह मठ परिसर में हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी मकरसंक्रान्ति के पावन अवसर पर पांच दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पांडू प्रमुख नीतू सिंह,प्रमुख प्रतिनिधि प्रद्युम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने किया।
इस मेले में मुख्य रूप से सर्कस जादूगर,मीना बाजार ,ब्रेक डांस एवं अन्य कई प्रकार के मनोरंजन का आयोजन किया गया है,जिसको लेकर मेला समिति के सदस्य एवं पुलिस प्रसासन सक्रिय हैं।
वहीं श्रीबेनुगोपाल मंदिर के महंत श्री बिष्णुचित स्वामी जी महाराज ने बताया कि विगत 14 जनवरी 1956 से मकरक्रन्ति पर मेला का आयोजन होते आ रहा हैं।

इस मेले में बिहार,झारखंड,उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत अन्य कई राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु इस मेले में आते हैं और श्रीबेनुगोपाल मंदिर में स्थापित भगवान श्री राधे-कृष्ण जी के दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के पश्चात मेले का आनन्द लेते हैं। उल्लेखनीय है कि श्रीबेनुगोपाल मंदिर का अधार शिला 1946 में वैष्णव संप्रदाय के संत श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के तत्वधान में किया गया था,जो 11 मार्च 1954 को मंदिर कार्य पूर्ण किया गया था,जिसमें भगवान श्री राधे-कृष्ण की प्रतिमा स्थापित किया गया है।

मंदिर के महंत श्री विष्णुचित स्वामी जी महाराज ने बताया कि इस मंदिर में साल में चार बार उत्सव का शुभ आयोजन किया जाता हैं। जिसमें मकरसंक्रांति में पांच दिवसीय मेला,श्रीरामनवमी महोत्सव,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दीपावली में अन्नकुट नामक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता हैं। जिसमे भगवान को 56 प्रकार के व्यंजन का भोग लगाया जाता हैं। वहीं श्रीस्वामी जी महाराज ने बताया कि बाहर से आए श्रद्धालुओं को ठहरने एवं महा प्रसाद का उत्तम प्रबंध नि:शुल्क है।
रिपोर्ट: रंजीत कुमार शर्मा