मेदिनीनगर : रविवार की शाम पांकी मेदिनीनगर मुख्य मार्ग के पिपरा गांव के समीप हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक के बीच सीधी टक्कर में बाइक सवार युवकों की मौत हो गई, वहीं स्कार्पियो चालक भी गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाद आनन फानन में तीनों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवार को बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक की पहचान भरत कुमार (पिता शंभू साव) ग्राम नूरू एवं व्यास यादव (पिता अर्जुन यादव) ग्राम सराइडीह के रूप में हुई है।


इधर पुलिस मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की जानकारी होने के बाद प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *