Accident

लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हाई चंद्रवंशी के पुत्र रंजीत कुमार (19 वर्ष) पिपरी कला गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत गांव में ही डीलर के यहां अंगूठा लगाने गया था। अंगूठा लगाकर घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए।

घायलों को तुरंत नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस गढ़वा सदर अस्पताल पहुंची व शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टर्माटम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *