लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां शनिवार देर रात आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गए। इस आगजनी में एक की मौत भी हो गई है। घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के मोहकर कला पंचायत के एक गांव की है। आग लगने से पांच घर पूरी तरह से जल गए। साथ ही एक युवक की मौत हो गई।

जबकि कई मवेशी भी झुलस गएं। बताते चलें कि घटना की सूचना मिलने के करीब ढाई घंटे बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तबतक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि रात के करीब 12 बजे तेज आंधी आई।
जिसकी वजह से चिंगारी उड़कर घरों तक पहुंची और आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। जिससे थोड़ी ही देर में पांच घर जलकर राख हो गए।