पलामू: मेदिनीनगर में जाली प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वहीं इसमें संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। बता दें कि सीनियर आईएएस अधिकारी का हस्ताक्षर कर फर्जी तरीके से सर्टिफिकेट तैयार किए जाते थें। मेदिनीनगर नगर निगम की कार्रवाई के दौरान कई खुलासे हुए हैं।

नगर निगम ने कार्रवाई के दौरान 2012 के जन्मप्रमाण पत्र बरामद किया है। जिस पर एक सीनियर आईएएस अधिकारी के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया है, जो 2018 बैच के हैं। जिस तिथि में सर्टिफिकेट बनाया गया है, उस तिथि में संबंधित आईएएस अधिकारी नौकरी में नहीं थें।
दरअसल, सहायक नगर आयुक्त विश्वजीत कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि परवेज इरफान लंबे समय से अपने दुकान में फर्जी प्रमाण पत्र और मार्कशीट बनाने का धंधा चला रहा है। जिसके आधार पर जांच के दौरान उसके पास से बड़ी संख्या में जाली प्रमाण पत्र, मोहरें और अन्य उपकरण बरामद किया गया हैं।
साथ ही 2012 का एक सर्टिफिकेट बरामद हुआ है, जो फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। जिसमें एक सीनियर आईएएस अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर है। वर्तमान में आईएएस अधिकारी पलामू में ही तैनात है।सहायक नगर आयुक्त ने आरोपी को पकड़कर शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।