लातेहार : उप विकास आयुक्त  सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानक को लेकर जिले में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम अंतर्गत निर्धारित सूचकांकों की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की उपलब्धियों तथा कमियों पर विशेष चर्चा की गई।


उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से क्रियान्वित किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में और अधिक सुधार लाया जा सके। साथ ही उन्होंने आकांक्षी प्रखंड में विशेष फोकस करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेंब्रम, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू , संबंधित कार्यपालक अभियंता, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *