लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर : जिले के पाटन थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करने गयी पुलिस की टीम पर हमला किया गया है। हमले में थाना प्रभारी समेत एक जवान घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

दरअसल, जिले के पाटन थाना क्षेत्र के हिसरा बरवाडीह पंचायत अंतर्गत कारीहार गांव में जिंजोई नदी से अवैध बालू उठाने के क्रम में पुलिस और ग्रामीणों में भिड़ंत हो गयी। घटना में थाना प्रभारी लालजी एवं एक हवलदार चोटिल हो गए। हालांकि इसके बाद भी अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। मामले में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कार्रवाई टीम में प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव भी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षु डीएसपी राजेश यादव को गुप्त सूचना मिली थी कि जिंजोई नदी से बालू का अवैध उठाव होता है। जिसके बाद सोमवार सुबह 4.30 बजे प्रशिक्षु डीएसपी मौके पर पहुंचे और एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

प्रशिक्षु डीएसपी जब ट्रैक्टर जब्त कर ले जाने लगे तो ग्रामीणें के जरिये इसे रोकने की कोशिश की गयी। स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद मौके पर थाना प्रभारी सदल बल मौके पर पहुंचे। बालू लदा ट्रैक्टर लाने के क्रम में स्थानीय लोगों का विरोध बढ़ गया तो पुलिस ने कुछ लोगों को लपड़ थपड़ किया। जिससे मामला बढ़ गया और लोग थाना प्रभारी से उलझ गए। इस क्रम में हाथापाई होने से थाना प्रभारी एवं एक हवलदार जख्मी हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *