लाइव पलामू न्यूज : बुधवार को दिनदहाड़े लातेहार के थाना चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में चोर ने हाथ साफ कर दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। दुकानदार के अनुसार चोरी हुए बैग में तीन-साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर व एक लैपटॉप था।

इस संबंध में थाना चौक के समीप स्थित आदि शक्ति लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक कन्हाई कुमार सोनी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान खोलकर सामानों को बाहर सजा रहे थें। इस दौरान एक युवक दुकान के बाहर खड़ा था। उसने किसी को इशारा किया।
जिस पर एक युवक दुकानदार के पास आया और अपनी बातों में उलझा कर मनिका जाने का रास्ता पूछने लगा। उसे बातों में उलझा देख कर पहले से खड़ा युवक दुकान में घुसा और अंदर रखा बैग ले भागा।