Accident

मेदिनीनगर : गुरुवार की रात अज्ञात कार की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। जिसकी पहचान शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा निवासी विजय सिन्हा के 28 वर्षीय पुत्र राहुल सिन्हा के रुप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने राहुल को एमएमसीएच में भर्ती करवाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इधर घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे और घायल का इलाज करवा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अज्ञात कार की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *