LIVE PALAMU NEWS DESK : विगत रात्रि शाहपुर -चैनपुर- नेउरा रोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके पेट में नुकीला सीसा घुस गया। घायल की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बीचला निवासी 30 वर्षीय सुनील गुप्ता के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात सुनील रतनलाल ऑटो बाइक शोरूम से वापस लौट रहे थें।

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और वहां पड़ा नुकीला सीसा उसके पेट में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों की सूचना दी। इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। उनका कहना है कि सड़क की स्थिति काफी खराब है। बावजूद इसके जनप्रतिनिधि और विधायक मौन हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *