LIVE PALAMU NEWS DESK : आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद के राज्यसभा में अपने नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। वहीं उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को अब यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आप ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। अब से डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता होंगे।
कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल :
डॉ. अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में से एक हैं। वे ‘लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी’ (LPU) के चांसलर भी हैं।