CRIME NEWS/चतरा : मंगलवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल, टीम ने चतरा जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर (DAMO) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

मामले की शिकायत टंडवा में तैनात आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी ने की थीं। शिकायत के अनुसार डॉ. राम प्रकाश वर्मा डॉक्टर प्रिया से किसी आधिकारिक कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के बदले पैसों की मांग कर रहे थें। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना एसीबी को दी। शिकायत की सत्यता की जांचने के बाद, एसीबी की टीम ने डॉ. वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *