LIVE PALAMU NEWS DESK : झारखंड ACB ने दिल्ली में भारत सरकार के एक संयुक्त सचिव स्तर के वसंत विहार स्थित आवास में छापेमारी की। दरअसल, यह कार्रवाई भूमि घोटाले के आरोपी ऑटोमोबाइल कंपनी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की तलाश में की गई। छापेमारी सुबह के 4.00 बजे की गई।

हालांकि स्निग्धा सिंह एसीबी के हाथ नहीं लगी. वह छापेमारी से कुछ देर पहले ही निकल गई। जिसके बाद एसीबी के अधिकारी स्निग्धा सिंह के पुत्र सनत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एसीबी की तकनीकी सेल कई दिनों से स्निग्धा सिंह की डिजिटल निगरानी और लोकेशन ट्रैक कर रही थी। इसी दौरान तकनीकी सेल को स्निग्धा सिंह का लोकेशन दिल्ली में मिला।

जिसके बाद एक टीम गठित कर दिल्ली भेजा गया। जहां एसीबी ने स्निग्धा सिंह के बेटे सनत सिंह को हिरासत में ले लिया है। उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सनत सिंह ने विनय चौबे, विनय सिंह और अपनी मां स्निग्धा सिंह की चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है।

एसीबी की टीम ने जिस घर में छापेमारी की है, वहां से कई डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। तालाशी के दौरान एसीबी की टीम को वसंत विहार में खरीदी गई संपत्तियों के बारे में पता चला है। दिल्ली के वसंत विहार में C-24 संपत्ति खरीदी गई है, आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल बेनामी संपत्ति और गैरकानूनी गतिविधियों को छिपाने के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *