लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल गढ़वा-बंशीधर नगर फोरलेन हाइवे पर छतरपुर गांव के समीप एक बड़ी दुर्घटना होते होते बची। बता दें कि महाकुंभ के लिए जमशेदपुर से प्रयागराज जा रही बस के आगे का टायर अचानक फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई।

हालांकि गनीमत यह रही कि बस उस समय पलटी नहीं। चालक की सूझबूझ की वजह से बस में सवार सभी 28 यात्री सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर से 28 यात्री नीलकंठ नामक बस में सवार होकर महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थें। इसी दौरान गढ़वा-बंशीधर नगर फोरलेन हाइवे पर छतरपुर गांव के समीप बस का अगला चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया।

जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में फंस गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटी नहीं और सभी 28 लोग बस में सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक एक तेज धमाका हुआ और बस झटके से लड़खड़ा गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए बस सड़क किनारे एक गड्ढे में फंस गई। अगर बस गड्ढे में नहीं जाती,तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *