लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाली-गलौज, मारपीट और देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कृष्णा राम पिता सीता राम के रूप में हुई है। मामला जिले के रमना थाना क्षेत्र के ग्राम बिवाटीकर का है। जहां देवर ने अपनी भाभी को गालीगलौज कर कट्टा दिखाते हुए जान मारने की धमकी दी थी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है। दरअसल, 19 जून 2025 को शाम के लगभग 5:00 बजे पुलिस को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम बिवाटीकर निवासी कृष्णा राम पिता सीता राम, ममता देवी पति सुरेन्द्र राम सा० बिवाटीकर के साथ मारपीट कर रहे हैं तथा गाली-गलौज करते हुए देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

जिसके बाद पुलिस बिवाटीकर पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद की गई। गोलियों के पेंदे पर अंग्रेजी में “8 mm KF” लिखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *