CRIME NEWS : रांची पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को सेना का अधिकारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था।

इस मामले में लखनऊ के सैन्य खुफिया विभाग और रांची पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को धर दबोचा गया।

रांची पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी लंबे समय से इस ठगी के नेटवर्क को चला रहा था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *