लाइव पलामू न्यूज/लातेहार: बुधवार को गारू प्रखंड के बारेसाढ़ पंचायत सचिवालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान बारेसाढ़ निवासी दिलीप यादव ने बीडीओ संतोष बैठा से अभद्र व्यवहार कर उन पर हाथ चलाने की कोशिश की थी। हालांकि बीडीओ के सुरक्षा गार्ड की तत्परता से दिलीप यादव को काबू में कर लिया गया। जिसके बाद बीडीओ ने तत्काल इसकी सूचना बारेसाढ़ थाना प्रभारी को दी। इधर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आरोपी दिलीप यादव को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद बीडीओ की लिखित शिकायत के आधार पर दिलीप यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।