लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नीतीश कुमार,पतेहिया थाना, हाजीपुर, जिला वैशाली निवासी, नारायण साहनी, सुमेर पट्टी थाना, दरियापुर, जिला सारण निवासी, विवेक कुमार,बिशुनपुर थाना, दिघवारा, जिला सारण निवासी के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि एसपी को रविवार को सूचना मिली कि दो बोलेरो अवैध विदेशी शराब लेकर विंढमगंज से गढ़वा की ओर आ रही हैं। सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येन्द्र नारायण सिंह, बंशीधर नगर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित की गयी। टीम ने बिलासपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग प्रारंभ की। इस दौरान दो बोलेरो (BR 01 PF 0704 एवं BR 29 M 1908) तेजी से आईं जो पुलिस को देखकर भागने लगीं।

जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो अन्य फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे रेनूकूट (उत्तर प्रदेश) से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे थे। शराब को बोलेरो गाड़ियों की छत को मॉडिफाई कर नट-बोल्ट से कसकर छुपाया गया था। जब पुलिस ने नट-बोल्ट खोलकर छत का निरीक्षण किया, तो गाड़ी के कंटेनर से करीब 2000 पाउच अवैध शराब बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *