¯लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार से अवैध शराब बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार देवरी कला से अवैध देशी शराब लेकर दंगवार के रास्ते होते हुए बिहार जाने के लिये निकली है।

जिसके आलोक में एक टीम गठित की गयी। टीम जैसे ही नदियाइन के पास पहुंची तो पाया कि गाड़ी सड़क के किनारे लगा हुआ है। वहीं वाहन का गेट एवं पिछे का डिक्की लौक नहीं है। पुलिस ने वाहन से 30 कार्टून देशी टनाका शराब (प्रत्येक कार्टुन मे 300 ML का 25 पीस) बरामद किया। इस संबंध में पुलिस ने वाहन मालिक, चालक एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।