लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा : पुलिस ने केतार थाना और धुरकी थाना क्षेत्र में अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाकर दोनों जगहों से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण जब्त कर उसे नष्ट कर दिया। दरअसल, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में परती कुशवानी में शिवरतन चौधरी (42 वर्ष) पिता गराई चौधरी के घर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान पुलिस ने करीब 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया और 35 लीटर अवैध देसी महुआ शराब भी जब्त किया। दौरान पुलिस बल में कृष्ण कुमार और उनके सशस्त्र बल के सदस्य मौजूद थें। इधर धुरकी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में भी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने भोला भुइयां, पिता स्व. बनारसी भुइयां के घर पर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 600 किलो जावा महुआ और 6 क्विंटल पानी में फुला हुआ जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया। इसके साथ ही 30 लीटर अवैध देसी महुआ शराब और शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।
