लाइव पलामू न्यूज/गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार को भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपली गांव में अवैध रूप से महुआ शराब की चुलाई और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर 22 लीटर महुआ शराब जब्त किया और लगभग 160 किलो जावा महुआ को नष्ट किया।

इस संबंध में थाना प्रभारी रजनी रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर चपली निवासी नंदू साव के घर पर अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी पर कार्रवाई की गई। छापेमारी अभियान में एसआई दिनेश सिंह, संतोष प्रदीप तिर्की, परशुराम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *