MUKUL DEW PASSES AWAY : बॉलीवुड से बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया है। उन्होंने सलमान खान से लेकर शाहिद कपूर जैसे हर बड़े एक्टर की फिल्म में काम किया है। 54 वर्षीय एक्टर के निधन की खबर से हर कोई शॉक्ड है। खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है।

मुकुल देव बॉलीवुड के साथ-साथ पंजाबी मूवीज का भी हिस्सा रह चुके हैं। मुकुल देव ने ‘आर राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। उनके निधन की खबर सुनकर फैंस और फ्रेंड्स सभी हैरान हैं।
दीपशिखा ने जताया दुख :-
उल्लेखनीय है कि मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे, जिस कारण वो ICU में थें। 23 मई को उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली। मुकुल देव की करीबी दोस्त और टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अचानक अपने दोस्त को खोने का दुख जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे भरोसा नहीं हो रहा है मुक्स। RIP’
बता दें कि मुकुल देव बीमारी के चलते दिल्ली में थें और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर सुनकर एक्टर के क्लोज फ्रेंड्स उनके घर पहुंचे हैं और हंसल मेहता और गुनीत मोंगा जैसे फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनकी मौत की खबर से सदमें में है।
उन्होंने टीवी सीरियल ‘मुमकिन’ से साल 1996 में अपने करियर की शुरुआत की थी। मुकुल ने कई मूवीज में विलेन का भी रोल निभाया है। वहीं उन्होंने कॉमेडी रोल्स भी किए हैं।