लाइव पलामू न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं। मार्च में कपल ने सगाई की थी। जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थें। अब फाइनली इस जोड़ी ने सीक्रेट शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते ही ये सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कपल को बधाइ देने वालों की लाइन लग गई है। सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अनन्या पांडे, दुलकर सलमान, अथिया शेट्टी, दीया मिर्जा सहित तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

शादी की तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे में खोए हुए दिख रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “आप मेरे सूरज हो, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो…”अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए… हँसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए…अनंत प्यार के लिए, प्रकाश और जादू के लिए, मिसेज एंड मिस्टर अदु-सिद्धू।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदिति ने हल्की भूरे रंग की साड़ी पहनी है। बालों में गजरा लगाए, सिंपल से लुक में वो सबसे खूबसूरत दुल्हन लग रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ ने सफेद रंग की धोती और कुर्ता पहना है, जैसा की साउथ इंडियन कल्चर में पहना जाता है। बताया जा रहा है कि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी में स्थित 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में शादी की है । ये तस्वीर शादी होने के तुरंत बाद की बताई जा रही है।