पलामू : बीते कुछ दिन से हो रहे भारी बारिश की वजह से कोयल नदी में उफान पर ला दिया है। नदी के जलस्तर में तेजी से बढोत्तरी हो रही है। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। खासकर भीम बराज के ऊपरी हिस्से में बारिश की पानी की वजह से हालात और गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन ने शहर के पहाड़ी मुहल्ला, हनुमान नगर और अन्य तटवर्ती इलाके में रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया है।

अतीत में इन इलाकों में पानी घुसने की घटनाएं सामने आई हैं। जिससे जलभराव, जनजीवन अस्त व्यस्त और जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं। सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन के दिशानिर्देश का पालन करें।

मौसम विभाग ने 20 जून तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है। जिससे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आपदा प्रबंधन दल और पुलिस बल को हाई अलर्ट पर है। वहीं पलामू गढ़वा को जोड़ने वाले पुराने पुलों पर भी जलस्तर बढ़ने से खतरा मंडरा रहा है। इसी तरह जलस्तर बढ़ने से विगत वर्षों में पुल को नुकसान हुआ था जिससे कि आवागमन रोकना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *