मेदिनीनगर :  आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर पलामू पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पलामू पुलिस द्वारा नगर निगम क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर यादव, समय राम, प्रदीप मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थें।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच की गई। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि बूथ निरीक्षण के समय बिजली की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, मतदान कक्ष की स्थिति, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के वातावरण का जायजा लिया गया।

उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पहले से सभी आवश्यक तैयारियों का आकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि कचरवा और बारहलोटा क्षेत्र के कुछ मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *