लाइव पलामू न्यूज : 12 वर्षों के बाद एक बार फिर से भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ख़िताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर भारत ने यह जीत हासिल की। भारत ने 252 रनों का लक्ष्य एक ओवर बाकी रहते हासिल किया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

उल्लेखनीय है कि पहली बार 2002 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी हासिल की थी जब उसने श्रीलंका के साथ संयुक्त रूप से यह खिताब साझा किया था। इसके बाद, 2013 में दूसरी बार एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह ट्रॉफी जीती थी। अब 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया।

इस  जीत के बाद, विजेता टीम को 19.48 करोड़ रुपये (2.24 मिलियन डॉलर) वहीं, फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को 9.74 करोड़ रुपये (1.12 मिलियन डॉलर) प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *