लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: तीन दशक बाद विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के ट्रेनिंग सेंटर रह चुके बूढ़ापहाड़ के इलाके में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ये मतदान केंद्र बूढ़ापहाड़ के हेसातू और टेहरी के इलाके में बनाए गए हैं। मंगलवार को पलामू के चियांकी हवाई अड्डा से मतदानकर्मी चुनावी सामग्री के साथ बूढ़ापहाड़ के इलाके में मौजूद नौ मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। बूढ़ापहाड़ पर बने कलस्टर में सभी मतदानकर्मियों की रहने की व्यवस्था है।

मतदान करवाने जा रहे कर्मियों में काफी उत्साह नजर आया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगातार दूसरी बार बूढ़ापहाड़ के इलाके में तैनात किया गया है। बता दें कि पहली बार विधानसभा चुनाव में बूढ़ापहाड़ के हेसातू में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हेसातू में मतदान केंद्र बनाए गए थें। हेसातू में 700 से अधिक मतदाता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *