लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: पलामू जिला के चैनपुर ब्लॉक के कंकारी पंचायत भवन में अग्रगति संस्था के सपोर्ट पर्सन निकु पाठक द्वारा किशोरियों को बाल अधिकारों पर नेतृत्व करने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से चर्चा किया गया कि समाज में हो रहे बाल विवाह, बाल मजदूरी, बाल यौन शोषण एवं बाल तस्करी जैसे मामलों के खात्मे के लिए किशोरी लड़कियों को जागरूक होना बहुत ही आवश्यक है, क्योंकि बाल विवाह के कारण लड़कियों को अस्वस्थकर होने की स्थिति में मातृ मृत्यु दर में बढ़ोतरी एवं सभी हिंसा एवं दुर्व्यवहारों का सामना करना पड़ता है।

उन्हें इन सभी मामलों के रोकथाम के लिए सशक्त किया गया तथा सभी उपस्थित किशोरियों ने एक साथ मिलकर बाल संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर एक सामूहिक संकल्प लिया जो उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस कार्यक्रम में शुभ्रा पांडे , कांति देवी, नूरी बानो, समेत अन्य लोग उपस्थित थें।