लाइव पलामू न्यूज/मेदिनीनगर: अग्रगति संस्था ने बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण को  रोकथाम को लेकर बुधवार को चैनपुर ब्लॉक के ननफुलिया गांव में किशोर किशोरियो के साथ बैठक किया। जिसमें बाल विवाह, बाल तस्करी, और, बाल यौन शोषण के ऊपर चिंता व्यक्त करते हुए संस्था के समन्वयक निकु पाठक ने कहा कि बाल श्रम और बाल तस्करी बच्चों का अधिकार का हनन है। बाल तस्करी में बच्चों को प्रलोभन देकर तथा बहला फुसला कर पैसे का लालच देकर यौन शोषण से लेकर शरीर के अंगों का भी व्यापार किया जा रहा है।

इस विषय पर विशेष पहल करने की जरूरत है। इस संबंध में संस्था के फील्ड मोबिलसर कांति देवी ने लोगों से बाल विवाह न करवाने की अपील की है। कांति देवी ने कहा कि बच्चे की शादी समय से ही करना ठीक है। इस समस्या को समाप्त करने के लिए संस्था हरदम प्रयासरत है। बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण के कारण बच्चे को विभिन्न समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते बच्चे शिक्षा से दूर हो जाते है। मौके पर मौजुद सभी ने बाल विवाह न करने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *